UKnews-रामनगर में बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत -कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रामनगर में देर रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत में कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसी (55) की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बंबाघेर निवासी दीपक मसी पुत्र राम भरोसे लाल देर रात बाइक से सावलदे स्थित एक रिजॉर्ट जा रहे थे। इसी दौरान कानिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। स्कूटी पर कानिया निवासी दीपक आर्या, पूजा और दिव्या सवार थे। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में धामी सरकार का अंतिम सत्र आज से -सात हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट होगा पेश

आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक मसी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल दीपक आर्या, पूजा और दिव्या की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि हादसे के समय स्कूटी दीपक आर्या चला रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पलटा पिकअप -हादसे में ग्रामीण की मौत

दीपक मसी के निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे और करीब पांच वर्ष पूर्व सभासद का चुनाव भी लड़ चुके थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुवन पांडे, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चांद खान, सभासद मोहम्मद अजमल और डॉ. जफर सैफी सहित अन्य लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बागेश्वर में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और किशोरी की मौत -प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119