रेल अधिनियम के अन्तर्गत विभिन्न धाराओं में 41 लाख 39 हजार 129 रुपये का जुर्माना वसूला
बरेली, 01 फरवरी, 2023ः रेलवे सुरक्षा बल, इज्जतनगर मंडल रेेल सम्पति एवं रेल यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। रेल सम्पति (अवैध कब्जा) अधिनियम के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में माह अप्रैल से जनवरी तक कुल 88 मामले पंजीकृत किए गए जिसमें कार्यवाही करते हुए 161 बाहरी व्यक्तियों एवं 04 रेल कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। रेल अधिनियम के अन्तर्गत कुल 5,695 मामले विभिन्न धाराओं में पंजीकृत हुए जिसमें कार्यवाही करते हुए 5,619 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे जुर्माना स्वरुप रू 41 लाख 39 हजार 129 वसूल किया गया। गाड़ियों के संचलन का समयपालन को बनाये रखने हेतु रेलवे सुरक्षा बल द्वारा खतरे की जंजीर का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 424 मामले पंजीकृत किये गये तथा 392 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे जुर्माना स्वरुप रू 2 लाख 22 हजार 500 वसूल किया गया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कुल 7,932 गाड़ियों का एस्कर्ट किया गया जिसके फलस्वरुप रेलवे यात्रियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कमी आयी है।




वर्ष 2022-23 में अबतक कुल 88 खोए/लावारिस/घर से भागे हुए बच्चों का बचाव /रेस्क्यू कर उनके परिजनों/एनजीओ को सुपुर्द कर सहायता प्रदान की गयी। वर्ष 2022-23 में अबतक कुल 419 बिना दावा मामलों एवं 11 दावा मामलों की जाँच पूर्ण करायी गयी तथा अवैध वेण्डिग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 420 मामले पंजीकृत किये गये तथा 420 व्यक्तियों को ही गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2022-23 में अबतक टिकट दलालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल रू 3.02 लाख के अवैध टिकटों को जब्त किया गया। रेल सम्पति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा के निमित्त रेलवे सुरक्षा बल द्वारा भविष्य में भी नियमित अभियान जारी रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग