यूटीएस ‘मोबाइल एप’ से अनारक्षित टिकट बनाना हुआ आसान-लंबी कतार से मिलेगी निजात-
बरेली। यूटीएस ‘मोबाइल एप’ द्वारा अनारक्षित टिकट बनाने में काफी सहुलियत हो रही है। यू.टी.एस. ‘मोबाइल एप’ के उपयोग सें यात्री को यात्रा टिकट प्राप्त करने हेतु लंबी कतार में लगने से निजात मिलती है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को विभिन्न डिजिटल भुगतान विकल्पों जैसंे- रेल वॉलेट, डेविट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिग, यूपीआई तथा ई-वॉलेट का उपयोग करके अनारक्षित टिकट बुक करने पर रेल -वॉलेट के यूजर्स को रिचार्ज पर 05 प्रतिशत बोनस भी प्रदान करता हैं। यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) ‘मोबाइल एप’ को ‘प्ले स्टोर’ से डाउनलोड किया जा सकता हैं।
एक बार जब आप अपने नाम से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर और अन्य आवश्यक जानकारी का उपयोग करके ‘ऐप’ पर पंजीकरण कर लेते हैं, फिर आपके पंजीकृत मोबाइल नंम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होता है और एक बार ओटीपी दर्ज करने के बाद, खाते तक पहुँचनें के लिए लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड आपके मोबाइल पर भेजा जाता है। यू.टी.एस.‘‘मोबाइल एप‘‘ से रेल यात्रियों को बहुत से फायदे हैं जैसे-लम्बी कतार से बचना, पेपर लेस टिकट की सुविधा, यात्रा टिकट के अलावा प्लेटफार्म टिकट व मासिक टिकट बनाने की सुविधा तथा यात्रा आरंभ करने के स्टेशन से 05 किलोमीटर के दायरे मेें टिकट बनाने की सुविधा इत्यादि मिलती हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी