उत्तराखंड शासन ने किए एडी व एडीआईओ के तबादले-प्रकाश सिंह भंडारी बने मिडिया सेंटर हल्द्वानी के सहायक निदेशक-
अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह को मीडिया सेंटर हल्द्वानी से अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर-
हल्द्वानी। उत्तराखंड प्रदेश में शासन ने चुनाव से ठीक पहले दो सहायक निदेशकों व दस अतिरिक्त सूचना अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिसमें अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर सहित तमाम एडीआईओ शामिल हैं।
महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान से जारी सूचना के अनुसार सहायक निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से मिडिया सेंटर हल्द्वानी तथा बद्रीचन्द को पौड़ी से जिला सूचना कार्यालय स्थानांतरित किया है।
वहीं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह को मीडिया सेंटर हल्द्वानी से जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर, गिरिजा जोशी को जिला सूचना अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा, अजनेश राणा को अल्मोड़ा से देहरादून, ज्योति सुंदरियाल को जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग से मीडिया सेंटर हल्द्वानी, जानकी देवी को टिहरी गढ़वाल से जिला सूचना कार्यालय उत्तरकाशी, रति लाल को बागेश्वर से रुद्रप्रयाग, भजनी को पौढ़ी गढ़वाल से टिहरी, रवेंद्र सिंह को चमोली से पिथौरागढ़ तथा सुरेश कुमार को उत्तरकाशी से चमोली भेजा गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा