उत्तराखंड : टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -वीडीओ समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल के एस-मोड़ के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब सात बजे हुआ। सूचना मिलते ही टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को एंबुलेंस से एसटीएच पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-15 दिन से लापता पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार का सुराग नहीं -नुमाइशखेत में CCTV कैमरों से छेड़छाड़

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट पुत्र स्व. कुंदन सिंह बिष्ट निवासी मंगोलिया, कालाढूंगी और 29 वर्षीय राजीव गुप्ता पुत्र कृष्ण मुरारी लाल निवासी वार्ड नंबर छह, रम्पुरा, रुद्रपुर के रूप में हुई है। सौरभ बिष्ट नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। हादसे के समय वह अपने साथी बृजेश सती के साथ रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रहे थे।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजीव गुप्ता अपने 50 वर्षीय बहनोई प्रेम शंकर शर्मा के साथ हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। बताया गया कि राजीव अपनी भांजी भावना की 15 नवंबर को होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने हल्द्वानी आए थे। रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देकर घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। परिवार में शादी की तैयारियों के बीच इस दर्दनाक घटना से खुशियां मातम में बदल गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी दौरे पर -विंटेज ग्रीन में कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

हादसे में 32 वर्षीय बृजेश सती पुत्र जगदीश चंद्र सती निवासी कालाढूंगी बंदोबस्ती और 50 वर्षीय प्रेम शंकर शर्मा पुत्र गंगाधर शर्मा निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का एसटीएच में उपचार चल रहा है। बृजेश सती की हालत नाजुक बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में 36 घंटे की भूख हड़ताल -हल्द्वानी में कर्मचारियों का प्रदर्शन

एसएचओ हल्द्वानी विजय मेहता ने बताया कि हादसे में चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह के अनुसार दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान दोनों बाइकों की भिड़ंत होने की आशंका है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119