मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी दौरे पर -विंटेज ग्रीन में कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। इस दौरान वह रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से रवाना होंगे और दोपहर 12:55 बजे हल्द्वानी के एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह दोपहर 1:05 बजे विंटेज ग्रीन के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:15 बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3:10 बजे विंटेज ग्रीन से एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। यहां से वह खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रुद्रपुर में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत -तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
उत्तराखंड : केदारताल ट्रेक पर भीषण हिमस्खलन -आठ लोग फंसे, बचाव अभियान तेज