UK-15 दिन से लापता पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार का सुराग नहीं -नुमाइशखेत में CCTV कैमरों से छेड़छाड़
बागेश्वर। पिछले 15 दिनों से लापता पूर्व नगरपालिका सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उनकी गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इसी बीच नुमाइशखेत क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के तार काटने और कुछ कैमरों को जलाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कैमरों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
पूर्व सभासद के लापता होने और सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाए जाने की घटनाओं को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
कोतवाली प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी पहलुओं और उपलब्ध तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की तलाश में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uk- धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत -दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
UKnews-रुद्रपुर में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत -तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी दौरे पर -विंटेज ग्रीन में कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग