Uttarakhand- भालू से बचने के प्रयास में खाई में गिरी महिला, मौके पर मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत घेटुलगांव के कोलगाड गांव में सोमवार को भालू से बचने के प्रयास में पहाड़ी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -वीडीओ समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर

ग्राम प्रधान रेखा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद नेगी के अनुसार, कोलगाड गांव निवासी बसंती देवी (40) पत्नी कलम सिंह सजवाण सोमवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। इस दौरान अन्य महिलाएं कुछ दूरी पर घास काट रही थीं। तभी अचानक वहां भालू आ गया और उसने बसंती देवी का पीछा करना शुरू कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में 36 घंटे की भूख हड़ताल -हल्द्वानी में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भालू से जान बचाने के लिए बसंती देवी भागने लगीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे सड़क पर जा गिरीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति-सास और ननद पर प्रताड़ना का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119