देहरादून में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति-सास और ननद पर प्रताड़ना का आरोप

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ननद की शादी के लिए एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मूल रूप से साधन, अछनेरा, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी महेश ने रविवार को नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रचना की शादी 22 अप्रैल 2024 को नेहरू कॉलोनी निवासी संजय के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रचना को प्रताड़ित करने लगा था। पिता के मुताबिक, एक बार पति ने गर्म प्रेस से रचना का हाथ भी जला दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सारथी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दिवाली -उपहार बांटकर बांटी खुशियां

महेश ने बताया कि बीते 25 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर वह बेटी को मायके लेकर आए थे। ससुराल लौटने के बाद रचना ने फोन कर बताया कि उसका पति ननद पूजा की शादी के लिए मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पिता ने रकम देने में असमर्थता जताई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -वीडीओ समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर

आरोप है कि रुपये नहीं मिलने पर पति संजय, सास नीतू देवी और ननद पूजा ने रचना का उत्पीड़न और बढ़ा दिया। इसके बाद 24 अक्टूबर को दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच पुलिस के माध्यम से परिजनों को रचना की ससुराल में मौत होने की सूचना मिली। पिता का कहना है कि उनके आगरा से देहरादून पहुंचने से पहले ही बेटी का पोस्टमार्टम करा दिया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand- भालू से बचने के प्रयास में खाई में गिरी महिला, मौके पर मौत

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच की जिम्मेदारी सीओ डालनवाला नितिन लोहनी को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119