जन समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. बिष्ट व कांग्रेसी नेता के बहस का वीडियो वायरल
हल्द्वानी। लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट का कांग्रेसी नेता के साथ बहस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक दिन पूर्व ही जिलाधिकारी और विधायक के बीच गौला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर हुई बहस पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है। वही आज एक और वीडियो वायरल हो गया जिसमें कांग्रेसी नेता और विधायक आपस में जमकर बहस करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामला काररोड जड़ सेक्टर में लगी नुमाइश का है जहां उद्घाटन करने आए विधायक के सामने, विधायक का चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता कुंदन मेहता ने सवाल पूछा कि आखिर जमीन को कटाव को रोकने के लिए इतनी मेहनत नवंबर दिसंबर के महीने में क्यों नहीं की जाती है। आज जब जमीन में बह गई फिर जेसीबी लगाई गई है और यह पैसा सारा बर्बाद हो जाएगा। इस सवाल के बाद विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने जमकर कांग्रेसी नेता को जमकर कोसा, आसपास बैठे अन्य गणमान्य लोग कुछ समझपाते इसके बाद बहस और तेज हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी बड़ी की विधायक वहां से उठकर चले गए और यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा