बाजपुर में महिला ने तीन प्रॉपर्टी डीलर्स पर लगाया घर पर कब्जे का आरोप
बरहैनी निवासी एक महिला ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बरहैनी निवासी तीन प्रॉपर्टी डीलर पर उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर पर कब्जा करने तथा उसको बेचने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बरहैनी निवासी फातमा बेगम पत्नी मो इदरीश ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गांव फरीदपुर निवासी मनमोहन सिंह से एक जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर वह झोपड़ी बनाकर अपने बच्चों के साथ रह रही थी। बीते दिनों वह अपना इलाज कराने देहरादून चली गई थी। वहां से घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके घर पर भूमि बिकाउ है का बोर्ड लगा है। आरोप लगाया कि ये बोर्ड गांव के ही तीन प्रॉपर्टी डीलरों ने लगाया है। आरोप लगाया कि जब उसने इन तीनों से बात की तो इन तीनों ने उसके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। फातमा ने पुलिस से तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई