बाजपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, कमरे में मिला तमंचा

खबर शेयर करें 👉

– बेटी ने देखा मां को खून से लथपथ हालत में

बाजपुर। बाजपुर क्षेत्र के गांव टांडा अमीचंद में रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय तरनजीत कौर, पत्नी जगजीत सिंह निवासी टांडा अमीचंद के रूप में हुई है। घटना के समय महिला की 10 वर्षीय बेटी घर में मौजूद थी, जबकि अन्य परिजन शादी समारोह में गए हुए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे तरनजीत कौर अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान 315 बोर के देसी तमंचे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बेटी ने जब कमरे में जाकर देखा तो मां खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी थी। बच्ची रोती हुई पड़ोसियों के घर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

सूचना मिलने पर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई जसविंदर सिंह और बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक देसी तमंचा बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

बताया जा रहा है कि मृतका ने घटना से पहले अपनी बेटी को खाना दिया और खुद कमरे में चली गई थी। मृतका का पति जगजीत सिंह बन्नाखेड़ा में जिम चलाता है और गांव में खेतीबाड़ी का कार्य भी करता है।

घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119