छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने रविवार को बताया कि दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश हो रही थी तभी 18 वर्षीय युवक छह साल की बच्ची को गोद में उठाकर उसके स्कूल के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि बच्ची के साथ स्कूल गई उसकी 12 वर्षीय बहन ने बच्ची के लापता होने की खबर अपने परिजन को दी। इसके बाद परिजन ने स्कूल की एक महिला स्टाफ की मदद से बच्ची को खोजा। घटना के 15 मिनट के भीतर घटनास्थल से ही अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है और रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद