युवक पर इंस्टाग्राम में दोस्ती कर शारीरिक शोषण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसका शारीरिक शोषण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है पूरे मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


पीड़ित महिला का आरोप है आरोपी उसको धमकी दे रहा है कि अगर वह पैसे नहीं देती तो वह उसकी वीडियो और व्यक्तिगत जानकारी उसके परिवार और रिश्तेदारों को भेज देगा. इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं. अब पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आज हल्द्वानी आएंगे सीएम धामी -गौलापार में क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास


महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि वह एक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करती है और इसी दौरान अनिरूद्ध राणा निवासी उत्तर प्रदेश बिजनौर से इंस्टाग्राम पर हुई थी.महिला का आरोप है कि अगस्त 2024 में नोएडा में मुलाकात के दौरान अनिरूद्ध ने शारीरिक संबंध बनाएं और उसकी न्यूड वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.जब महिला ने इसका विरोध किया.तो आरोपी ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया.
इसके अलावा युवक ने महिला की निजी जानकारी और संपर्क नंबर इंस्टाग्राम से चुराकर उसे धमकाया और वीडियो को परिवार और रिश्तेदारों को भेजने की चेतावनी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत


अनिरूद्ध ने महिला को वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया और इनकार करने पर उसके परिवार वालों को कॉल कर उन्हें अपमानित किया.महिला ने बताया कि 9 नवम्बर को हल्द्वानी में आरोपी ने पुलिस के सामने वीडियो डिलीट की लेकिन इसके बाद भी आरोपी और उसके पिता ने धमकाना बंद नहीं किया. उन्होंने उसे मारने, तेजाब डालने और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकियाँ दीं. महिला ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -मारपीट कर जंगल में फेंका


हल्द्वानी कोतवाली इसके मुताबिक तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119