एक किलो बीस ग्राम चरस के साथ खडकपुर बेरीपड़ाव का युवक रुद्रपुर में पकड़ा
पुलिस ने एक किलो बीस ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार शाम पुलिस आनंदपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने आनंदपुर रोड की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को पैदल आते हुए देखा। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति के बैग की तलाशी। इसमें से एक किलो बीस ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम ललित प्रसाद पुत्र रतन राम निवासी ग्राम खडकपुर बेरीपड़ाव लालकुआं बताया। आरोपी ललित ने बताया कि वह आनंदपुर में एक व्यक्ति को चरस पहुंचाने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग