नाबालिग से बलात्कार व गर्भवती करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर का युवक गिरफ्तार
पुलिस ने एक लड़की से बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस ने हाल में आरोपी को उस वक्त पकड़ा, जब वह पश्चिमी उपनगर बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती लड़की से मिलने पहुंचा था।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के रहने वाले आरोपी ने शहर में काम करने के दौरान 16 वर्षीय पीडि़ता से दोस्ती की और अगस्त 2022 से इस साल सितंबर तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार को पता चला कि वह गर्भवती है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार