दन्या पुलिस की छापेमारी में कमरे से बरामद हुई 15 पेटी अवैध शराब, एक शराब तस्कर गिरफ्तार
–एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम का नशा कारोबारियों पर जारी है कड़ा प्रहार जारी
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु एस0ओ0जी0/एएनटीएफ टीम व समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री व भण्डारण पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।
दिनांक- 09.01.2023 को थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ चैकिंग/छापेमारी के दौरान सुरागरसी-पतारसी व ठोस सूचना संकलन कर ग्राम ध्याड़ी दन्या अभियुक्त त्रिलोक सिंह के घर से 15 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा अवैध शराब को अपने घर पर स्टोर कर रखा गया था, जिसे वह लोगों को बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना चाहता था।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम/पता–
त्रिलोक सिंह, उम्र- 49 वर्ष पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम ध्याड़ी लीसा डिपो के पास, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा।
बरामदगी
15 पेटी अवैध अग्रेजी शराब (24 बोतल, 48 अद्धे व 528 पव्वे विभिन्न ब्राण्ड अग्रेजी शराब)
कीमत– 100000/- एक लाख रुपये
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार
2- हेड का0 सुरेन्द्र नेगी, थाना दन्या
3- म0हेड का0 सुशीला राणा, थाना दन्या
4- का0 ललित मोहन, डायल 112
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग