स्कूटी से बरामद किया 16.700 किलो गाँजा-
शिवेन्द्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 14 जनवरी । आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने व आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन पर चैकिंग अभियान चलाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तथा चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
आचार संहिता के दौरान एफएसटी टीम सल्ट स्याल्दे व एसओजी टीम द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में थाना सल्ट के कटपतिया में संदिग्ध व लावारिश हालत में मिली बिना नम्बर प्लेट की एक नीले रंग की स्कूटी में दो बैग से 16 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा मिला हैं जिसकी कीमत करीब 83 हजार 500 सौ रुपये ऑकी गई हैं। थाना सल्ट में अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। टीम में सैक्टर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, एसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल मोहन सिह, अजीत कुमार, कानि भूपेन्द्र पाल एसओजी, मनमोहन सिह एसओजी, फोटोग्राफर ललित प्रसाद व चालक आनन्द सिह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन