घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग होने पर 16 सिलेंडर जब्त

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। । जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में शहर में घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिये छापेमारी की गई। इसमें घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग होने 16 घरेलू सिलेंडर जब्त किये गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देवप्रयाग के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

शुक्रवार को शिवनगर, फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप, शक्ति विहार, जगतपुरा, आवास विकास, विवेक नगर, संजय नगर, फुलसुंगी, आजाद नगर में छोपेमारी अभियान चलाया गया। इसमें भारत गैस के 14 घरेलू सिलेंडर और एचपी के 2 घरेलू सिलेंडर जब्त किये गये। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी अनीता तिवारी, पूर्ति निरीक्षक चन्द्रशेखर काण्डपाल आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119