uttarakhand-पौड़ी के दंदल गांव में जंगल गई महिला लापता -गुलदार के हमले की आशंका, चुन्नी और दरांती बरामद
पौड़ी। शहर से सटे दंदल गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जंगल में उसकी चुन्नी और दरांती मिलने से ग्रामीणों में गुलदार के हमले की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रेखा देवी (35) पत्नी दीपक घर के पास स्थित जंगल में घास लेने गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई।
जंगल में महिला की चुन्नी और दरांती मिलने के बाद गुलदार के हमले की आशंका और गहरा गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश में जुट गई। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : बच्चे ने गलती से दबाया सेल्फ बटन -30 मीटर नीचे नदी किनारे गिरी मैक्स, बाल-बाल बची जान