उत्तराखंड -अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टोटाम-चेरीधार के समीप एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से चालक का शव बरामद किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन -घर की ग्रिल से लटका मिला शव

एसडीआरएफ के अनुसार, शनिवार सुबह अल्मोड़ा कंट्रोल रूम से भिकियासैंण पोस्ट को कैंटर वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। वाहन में चालक के सवार होने की जानकारी मिलते ही अपर उप निरीक्षक सुंदर बोरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नगर पालिका भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत -परिवार में मचा कोहराम

मौके पर पहुंचने पर टीम को कैंटर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मिला। इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम रास्ते और गहरी खाई की चुनौती के बीच रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत कर चालक का शव बरामद किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल हैक कर फोन-पे से निकाले 18 हजार रुपये -साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज

मृतक की पहचान हीरा सिंह (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जिला चमोली के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119