उत्तराखंड : बच्चे ने गलती से दबाया सेल्फ बटन -30 मीटर नीचे नदी किनारे गिरी मैक्स, बाल-बाल बची जान
थराली(चमोली)। क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बागेश्वर से आए पांच लोगों की मैक्स टैक्सी सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान वाहन में बैठे एक बच्चे ने गलती से सेल्फ बटन दबा दिया, जिससे टैक्सी अचानक स्टार्ट होकर अनियंत्रित हो गई और करीब 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे मैक्स वाहन सड़क किनारे खड़ा था। चालक समेत चार लोग नदी किनारे पूजा-अर्चना करने गए हुए थे, जबकि एक बच्चा वाहन के अंदर बैठा था। इसी दौरान बच्चे ने अनजाने में गाड़ी का सेल्फ बटन दबा दिया। इससे वाहन अचानक स्टार्ट हो गया और ढलान की ओर लुढ़कते हुए सड़क से करीब 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा पहुंचा।
राहत की बात यह रही कि नीचे पहुंचने के बाद वाहन सीधा खड़ा हो गया और उसमें मौजूद बच्चा सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी प्रेम बुटोला, हरपाल सिंह, कुंवर सिंह और जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।
इसके बाद लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के जेसीबी ऑपरेटर अनिल डिमरी ने अस्थायी रास्ता तैयार कर वाहन को सड़क तक पहुंचाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद मैक्स टैक्सी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद वाहन में सवार सभी पांचों लोग सकुशल बागेश्वर लौट गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


