17 वर्षीय छात्रा 4 अप्रैल को स्कूल जाने के बाद से लापता, गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जवाहर नगर वार्ड-15 की 17 वर्षीय छात्रा 4 अप्रैल को स्कूल जाने के बाद से लापता हो गई। परिजनों ने दो दिनों तक उसे खोजने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब परिजनों की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी तिकोनिया स्थित ठडी सड़क के इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा

रोज की तरह 4 अप्रैल को स्कूल गई थी लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन उनकी बेटी का कोई पता नहीं चला। दो दिन तक लगातार खोजबीन के बाद जब कोई सफलता नहीं मिली तो परिजन बनभूलपुरा थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि लापता छात्रा की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। छात्रा का मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है, शीघ्र ही सकुशल छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119