उत्तराखंड: नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई हैबड़ा हादसा टला, तीनों हिरासत में
–नैनीताल रोड पर नगर निगम के सामने देर रात हुआ हादसा, मेडिकल जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि चालक पर मुकदमा, कार सीज
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नगर निगम के सामने डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत तीनों युवकों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में तीनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे नगर निगम के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके चलते सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया।
पूछताछ में चालक की पहचान गौलापार के पूर्वी खेड़ा निवासी रोहित बहुगुणा के रूप में हुई। कार में उसके साथ मनोज सुयाल और भुवन जोशी भी सवार थे। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तीनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने चालक रोहित बहुगुणा के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, कार में सवार अन्य दोनों युवकों के खिलाफ 500-500 रुपये का नकद चालान कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uttarakhand-यात्री बेहाल, बसें नदारद -हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर अव्यवस्था का आलम
खटीमा में लापता युवक की हत्या का खुलासा -दोस्त ने ही गला घोंटकर उतारा मौत के घाट