दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत-
काशीपुर। दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने घायल चालक को सीएचसी भेजा। जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। बुधवार देर रात करीब दो बजे दोराहा के पास स्थित गंदे नाले पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें यूपी के संभल से ईंट लेकर आ रहे सरफराज (36) निवासी महमूदपुर, मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बाजपुर से रेता बजरी लेकर दोराहे की ओर जा रहे अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गये। इधर, सूचना पर पहुंची दोराहा चौकी पुलिस ने घायल चालक को तत्काल उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर दिया गया। दोराहा चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने रात में ही मृतक सरफराज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी थी और गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर