खड़िया खदानें खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

खबर शेयर करें 👉

–ई-रवन्ना बंद होने से आजीविका पर संकट, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बागेश्वर। भैरूचौबट्टा क्षेत्र में खड़िया खदानों का संचालन सुचारू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। खड़िया खदानों का संचालन बंद होने और ई-रवन्ना जारी नहीं होने से क्षेत्र के लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द खदानें खोलने और खनन कार्य को सुचारू करने की मांग उठाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत -परिवार में मचा कोहराम

खदान पट्टाधारक नवीन कुमार निवासी मंडलसेरा के नेतृत्व में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि खदानों का संचालन बंद होने से क्षेत्र के लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। खड़िया खदानों से जुड़े कामकाज ठप होने के कारण स्थानीय लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से खड़िया खदानों का संचालन शीघ्र शुरू कराने, खदानों में जमा खड़िया के परिवहन के लिए तत्काल रवन्ना जारी करने तथा खड़िया खनन का काम सुचारू करने के आदेश जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खदानों का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और उनकी आजीविका फिर से पटरी पर लौट सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Bageshwar News: बागेश्वर में 49 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की मौत -नुमाइश गली में पसरा मातम

धरनारत ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का जल्द समाधान निकालने की अपील की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-हल्द्वानी में महिला दरोगा को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया -चौकी से हटाने की तैयारी

धरने में एडवोकेट बसंता कुमार, रीतू, सुंदर कुमार, केशवानंद, कुंदन लाल, राम प्रकाश, मदन राम, गुमान राम, अशोक कुमार, जगदीश चंद्र, ठाकुर राम, प्यारे लाल, अनिल कुमार, विजय कुमार, मदन मोहन, भवानी राम, रवि, किरण, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, सूरज, भास्करानंद, मनोज कुमार, जितेंद्र प्रसाद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119