24 घंटे क्रियाशील है स्वास्थ्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर
हरिद्वार। कुंभ मेला हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल और त्वरित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी *हेल्पलाइन नंबर 18001804052 चौबीस घंटे क्रियाशील* है। यह एक साथ दस लाइन रिसीव करेगा। मेलाधिकारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा डा अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि हरिद्वार कुंभ मेला 2021 को कोविड सुरक्षित कराने और बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बृहद इंतजाम किए हैं।
पावनधाम में 150 बेड के आधार चिकित्सालय के अलावा सेक्टरों में अलग अलग क्षमता के अस्पताल स्थापित किए गए हैं। आपातकालीन चिकित्सा के लिए भी सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। *स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा 01334-221911, 12, 13, 14 नंबरों पर भी फोन कर श्रद्धालु अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।* उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में कोविड संबंधित जानकारी और उपाय भी इन नंबरों पर फोन कर प्राप्त किया जा सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे