दिन-दहाड़े पूर्व सैनिक से 25 हजार की नगदी छीनी, आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। सितारगंज रोड पर दिन-दहाड़े एक उचक्के ने पूर्व सैनिक से 25 हजार की नगदी छीन ली। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि, बाद में आरोपी को लोगों की मदद से पुलिस ने करीब 500 मीटर दूर जाकर पकड़ लिया। उसके कब्जे से छीनी गई रकम, पासबुक और मोबाइल भी बरामद कर लिए।
हिल व्यू कालौनी के पूर्व सैनिक रमेश चंद्र भट्ट अपने पुत्र रजत के साथ बुधवार को स्टेट बैंक पहुंचे। जहां उन्होंने अपने खाते से घर के खर्च के लिए 25 हजार रुपये की नगदी निकाली। इसके बाद उन्होंने एक थैले में नगदी को, दो पासबुक, दो मोबाइल भी रख लिए। जैसे ही वह बैंक से बाहर आए, वहां पहले से घात लगाए बैठे एक झपटमार ने उनके हाथ से थैला छीना और भाग निकला। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर उनका पुत्र रजत तथा अन्य लोग उसके पीछे दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर कोतवाली के एसआई किशोर पंत, आरक्षी दीपक विश्वकर्मा, संतोष भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से 500 मीटर दूर हिंद पब्लिक स्कूल वाली गली में एक निर्माणाधीन मकान से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वयं को वार्ड छह गौटिया निवासी शाहरुख बताया। पुलिस ने उसके पास से छीनी गई नगदी, दो मोबाइल व दो पासबुक भी बरामद कर ली। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पूर्व सैनिक भट्ट से तहरीर लेकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे
मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड…’ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कामयाबी, 908 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार