घास काटने खेत में गई 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें


रुद्रपुर। नगर के निकटवर्ती गांव में खेत में घास काट रही 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां के अनुसार, उसकी पुत्री 30 जनवरी को अपराह्न तीन बजे खेत में घास काटने गई थी। वहां खेत में नदीम ने बालिका से दुष्कर्म किया। बाद में वह भाग गया।

बालिका ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बालिका के पिता के घर लौटने पर उन्हें जानकारी दी गई। माता-पिता बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना महिला एसआई बबीता को सौंपी गयी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119