दुष्कर्म में फरार 25 हजार का इनामी एसटीएफ ने दबोचा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दुष्कर्म के मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एक महिला के साथ मारपीट और बलात्कार के आरोप में थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर में पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

मुकदमे में आरोपी गुरमेज सिंह निवासी कथूलिया, नानमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर फरार था। उस पर 25 हजार रुपये के इनाम घोषित था। आरोपी को बुधवार देर रात सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी वर्ष 2020 में पीड़ित महिला के सम्पर्क में आया। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो अपराधी फरार हो गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पिछले एक साल से उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी खानाबदोश किस्म का है। वह अपने परिवार या रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119