एमबीबीएस कर रहे बेटे के गैंगरेप में फंसने का झांसा दे 5.75 लाख ठगे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जयपुर में एमबीबीएस कर रहे दून निवासी व्यक्ति के बेटे के जज की बेटी से गैंगरेप में फंसने का झांसा देकर 5.75 लाख रुपये जमा करवा लिए। झांसा दिया गया कि तत्काल रकम जमा कर दें। नहीं तो उनके बेटे का डीएनए टेस्ट कराने के साथ ही जेल भेजने की धमकी दी। रकम जमा करने के बाद बुजुर्ग ने शाम को बेटे से बात की तो पता लगा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। घटना को लेकर पीपी सिंह निवासी निकट कारगी चौक ने साइबर थाने में तहरीर दी। कहा कि उनके फोन पर बीते दो जनवरी को व्हाट्सएप पर वाइस कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को जयपुर पुलिस का अफसर बताया। पीड़िता का बेटा जयपुर में एमबीबीएस की पढाई कर रहा है। डराया कि उनके बेटा को जज की बेटी से गैंगरेप में अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार

आरोपी ने उनके बेटे से मिलती जुलती आवाज में किसी से बात कराई। इसके बाद झांसा दिया कि वह उनके बेटे को गैंगरेप के केस में फंसने से बचा सकता है। इस तरह झांसे में लेकर आरोपी ने अपने दिए बैंक खाते में पीड़ित से 5.75 लाख रुपये जमा करवा लिए। तब कहा कि उनके बेटे को कानूनी कार्रवाई से बचाया गया है। घटना की शाम पीपी सिंह ने अपने बेटे को फोन किया। बात हुई तो पिता ने बेटे से घटना को लेकर पूछा। इस दौरान उसने ऐसी किसी घटना होने से इंकार कर दिया। तब पीपी सिंह फिर से परेशान हो गए। इस बीच अगले दिन सुबह फिर उक्त नंबर से पीड़ित को फोन कर और रुपये जमा करने को कहा गया। तब पीड़ित को समझ आया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कोई उनके बेटी आवाज की कॉपी कर उन्हें साइबर ठग चूना लगा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

संभावना है कि साइबर ठगों ने जयपुर में कहीं से उनके बेटे का डाटा चुराया। जहां से उन्हें बाप और बेटे का पता लगा। इसके बाद उन्होंने इस हरकत को अंजाम दिया। छात्र के पीड़ित पिता की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119