पत्नी को घर पर बच्चों से मिलने के बहाने बुलाकर झोंका फायर, मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सिडकुल हरिद्वार थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी को घर पर बच्चों से मिलने के बहाने बुलाकर कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया, लेकिन फायर मिस हो गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही

पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में सचिन कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति परेशान कर छोटी-छोटी सी बात पर मारपीट करता रहा है। उसके दो बच्चे हैं। दोनों सचिन के साथ रहते हैं। डैंसो चौक के पास सचिन रह रहा है। आठ जनवरी को उसने उसे बच्चों से मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि घर में पहुंचते ही उसने दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया। अलमारी से तमंचा निकालकर हत्या की नीयत से उस फायर कर दिया। हालांकि फायर मिस होने से उसकी जान बच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

आरोप है कि सरिये से उसके सिर में वार किया। जिससे वह लहूलुहान होकर गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब उसे ताला खोलकर बाहर निकाला और मौका मिलने पर हत्या कर देने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119