घर बैठे पैसे कमाने के नाम पर 6.2 लाख की साइबर ठगी
रुद्रपुर। घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर एक युवती के साथ 6.2 लाख की साइबर ठगी हो गई। युवती की तहरीर के आधार पर साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुभाष कालौनी गल्ला मंडी निवासी ममता चौहान पुत्री देवेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती 17 जनवरी को उसने फेसबुक पर वर्क फ्रॉम होम पेंसिल का विज्ञापन देखा। इसके बाद विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल किया तो उसके व्हाट्सअप नंबर पर एक मैसेज आया। इसमें 620 रुपये कंपनी के रजिस्ट्रेशन फीस के मांगी, उसने आनलाइन पेमेंट कर दी।
इसके अगले दिन फिर मैसेज आया कि उसे 4550 रुपये जीपीएस ट्रेकिंग पेमेंट देनी होगी। इस पर फिर विश्वास कर रकम दे दी। आरोप था कि इसके बाद उसे झांसे में लेकर मैटेरियल खरीदने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये जमा करवाए गए। काफी दिनों तक सामान नहीं पहुंचा और फिर भी और रकम की मांग की गई, मगर इस बार उसने रकम देने से मना कर दिया। आरोप है कि इस बाद उसे रकम रिफंड के नाम पर अलग-अलग रकम मांगी गई। इस दौरान उसके साथ कुल छह लाख 20 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़िता ने साइबर पुलिस से रमक वापस दिलाने की मांग की है। पंतनगर थाना साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती