कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर आतिफ का शव -वीडियो कॉल से सामने आया मामला

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में मुजफ्फरनगर निवासी यूट्यूबर आतिफ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले के निराना गांव निवासी आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था। वह इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया जा रहा है कि वह एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। किसी बात को लेकर युवती से उसकी नाराजगी हो गई थी। इसके बाद बुधवार रात करीब 11 बजे आतिफ पिरान कलियर पहुंचा और यहां एक गेस्ट हाउस में कमरा किराये पर ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा

युवती की वीडियो कॉल से सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने आतिफ को वीडियो कॉल की। इस दौरान आतिफ ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद युवती ने दूसरे मोबाइल फोन से वीडियो कॉल के जरिए आतिफ के भाई को घटनाक्रम दिखाया।

बताया गया है कि आतिफ के भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के पीछे की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119