राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
–नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास लक्ष्य-7 में भारतीय मानकों की भूमिका पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
दन्या (अल्मोड़ा), 9 अक्टूबर। राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के देहरादून शाखा कार्यालय के तत्वावधान में मानक मंच गतिविधि के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘सतत विकास लक्ष्य-7 को प्राप्त करने में भारतीय मानकों की भूमिका’ रहा। इसमें छात्र-छात्राओं ने नवीकरणीय ऊर्जा और सुरक्षित एवं सस्ती बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भारतीय मानकों के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
संस्थान के प्रधानाचार्य संजय कुमार के दिशा-निर्देशन और मानक मंच के मेंटर गोविंद राम के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र समूहों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, उन्नत बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता जैसे विषयों पर तकनीकी एवं नीतिगत दृष्टिकोण से विचार रखे।
विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानक सौर पीवी मॉड्यूल, इन्वर्टर, पवन टरबाइन और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की सुरक्षा, टिकाऊपन और ग्रिड के अनुकूल संचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफ-ग्रिड विद्युतीकरण, सोलर पंपिंग और कम वोल्टेज डायरेक्ट करंट (LVDC) जैसी तकनीकों के माध्यम से सस्ती और सुरक्षित बिजली पहुंचाने में मानकों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया।
प्रतियोगिता के मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र समूहों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पवन सिंह काकी, सुनीता आर्या, सुमित सिंह और राहुल रौतेला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1,000 रुपये का समूह पुरस्कार जीता। दिव्या नेगी, गणेश जैठवाल, पवन कुमार और मोहित रावत की टीम ने 750 रुपये के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नितिन भट्ट, सोनी भट्ट, रोहित भट्ट और नीरज कांडपाल की टीम को 500 रुपये के साथ तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं, गौरव नैनवाल, मुकेश कुमार, भूमिका गैड़ा और दीपा गैड़ा की टीम को 250 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेता टीमों को बधाई दी। कार्यक्रम में संस्थान की प्रवक्ता प्रियंका उपाध्याय, कार्यशाला अनुदेशक रजत कबड़वाल और जगत सिंह करायत, प्रवक्ता मनीष कुमार, मनीष सिंह बिष्ट तथा दिग्विजय सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन पर मानक मंच के मेंटर गोविंद राम ने शिक्षकों और प्रतिभागी छात्र समूहों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो के मानक मंच का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुणवत्ता, सुरक्षा और सामूहिक शोध की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में मानकों के अनुपालन के संकल्प के साथ हुआ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट