द्वाराहाट में सात दिवसीय सपोर्ट टू प्राईमरी कार्यक्रम सम्पन्न
द्वाराहाट। ब्लाक संसाधन केंद्र द्वाराहाट में चल रहे सपोर्ट टू प्राइमरी कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उपशिक्षाधिकारी डी०एल०आर्या के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बालवाटिका एक परिचय, अवलोकन एवं भ्रमण खेल खिलाने निर्माण एवं अधिगम सामग्री, सेन, बालगीत व कविताएं, साप्ताहिक व वार्षिक कैलेण्डर निर्माण, स्कूल पूर्व शिक्षा एवं प्रारम्भिक बाल्यावस्था एवं देखभाल आदि पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की गयी। प्रशिक्षण में 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को प्रशिक्षण दिया गया।
उपशिक्षाधिकारी डी०एल०आर्या ने संबोधन में कहा कि बालवाटिका कार्यक्रम को आगनवाडी केन्द्रों में सुचारु रूप से चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए इस कार्यक्रम को विकास खण्ड स्तर पर सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संचालन कर्ता राधेश्याम गुप्ता, सुगमकर्ता ललित मोहन आर्य, उमेश चन्द्र पाण्डे व बालविकास से सुपरवाइजर मंगला देवी व समस्त सक्रिय आंगनवाडी कार्यकर्तियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के उपरांत उपधिक्षाधिकारी द्वारा समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को प्रमाण यह व बैग वितरित किये। आंगनवाडी कार्यकर्तियों के द्वारा उत्तराखण्ड लोक संस्कृति सुंदर झड़ा “खोल दे माता खोल अवनी ” गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया । इस मौके पर उमेश चन्द्र पण्डे, मंगला देवी और समस्त भगनवाडी कार्यकलियाँ मोहनी देवी, चंपा फुलारा, उमा आर्या, जीवन्ती तिवारी, आनन्दी जोशी, भगवती राजा बीना चौधरी, गंगा पंत, दीपा कठायत, पूजा अधिकारी, पुष्पा कैड़ा, बाना देवी, दीपा जोशी, वर्षा, लीला अधिकारी, नंदी जोशी, गीता तिवारी, चंपा तिवारी भागीरथी, जोशी, आनन्दी पण्डे, दीपा देवी आरती बिष्ट, दीवा जोशी, तारा अधिकारी विमला शर्मा, ममता नेगी, नीमा मेहरा आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग