85 पेटी राजस्थान की शराब बरामद, दो गिरफ्तार-
हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट। एसओजी व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन में राजस्थान ब्रांड की 50-50 मार्का की 85 पेटी व छह बोतल अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वाहन किया गया है। प्रभारी एसओजी जावेद हसन व प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए चौकी पनार बैरियर पर चैकिंग करते हुए पिकअप वाहन को रोककर चैक किया, जिसमें माफिया प्रकाश यादव उर्फ देवराज 35, पुत्र बस्ती राम निवासी ग्राम रामबास थाना मुंडावर, जिला अलवर राजस्थान व पवन यादव पुत्र उदयभान 32, निवासी ग्राम व पोस्ट काकरदोया थाना महरोड़ जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया हैै। उक्त शराब बेलपट्टी के राजस्व क्षेत्र को ले जाई जा रही थी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, दिनेश चन्द्र सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, मनमोहन भंडारी, बलवंत सिंह, राकेश सिंह बोहरा, नीरज चंद चौकी पनार व चालक आन सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग