एक खूबसूरत लड़की ने बिजनेसमैन को ऐसे लगाया लाखों का चूना, पढ़े खबर विस्तार से
हल्द्वानी। एक बिजनेसमैन को सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिंडर पर मिली रिचा नाम की लड़की ने अपनी खूबसूरती के जाल में फंसा लिया। शादी का वादा कर उसे ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और फिर 14 लाख से अधिक की रकम ऐंठ ली। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उससे टैक्स जमा करने की मांग की। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक बिजनेसमैन व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि उनका सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिंडर पर अकाउंट है। अचानक रिचा नाम की एक लड़की, बिजनेसमैन के प्रोफाइल पर मैसेज करने लगी। दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई और फिर दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए। इसी बीच रिचा ने उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया और अपनी फोटो भेजी तो फोटो में बिजनेसमैन को रिचा पसंद आ गई। अब चैट पर दोनों के बीच काफी बातें होने लगी। बातों-बातों में रिचा ने उसे ट्रेडिंग के लिए प्रोत्साहित करने लगी।
कहने लगी कि आप मेरे साथ ट्रेडिंग करेंगे तो ही मैं शादी करूंगी। रिचा ने भरोसा दिलाया कि वह तीन महीने के भीतर एक करोड़ रुपये कमा लेगा। बिजनेसमैन उसके बहकावे में आ गया और रिचा ने उसके व्हाट्सएप पर एक वेबसाइट का लिंक भेजा और उस पर आईडी बनवाई। आईडी के जरिये 25 हजार रुपये की पहली ट्रेड कराई जिससे 17 डॉलर का मुनाफा हुआ। कुछ डॉलर ने बिजनेसमैन ने निकाल भी लिए। बताया जा रहा कि पहले एक लाख लगवाए और धीरे-धीरे कर 14 लाख से अधिक रुपया लगवा दिया।
बिजनेसमैन ने पैसे निकलवाने के लिए कहा तो उससे पहले 30 प्रतिशत टैक्स जमा करने को कहा गया। उसने फिर विड्राल के लिए अप्लाई किया तो फिर से 20 प्रतिशत टैक्स मांगा गया। इस पर उसे ठगी का एहसास हुआ और वो पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर पुलिस थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर