पुजारी के घर लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। नौगांव ब्लॉक के चपटाड़ी गांव में गुरुवार देर रात को रेणुका मंदिर के पुजारी के घर पर अचानक आग लग गई। जिससे दो मंजिला भवन और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार नौग्रामसभा चपटाड़ी में गुरुवार को रेणुका मां के पुजारी रावल शांति प्रसाद सेमवाल के दो मंजिले भवन पर आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण आग पर काबू पा पाते इससे पूर्व आग बेकाबू हो गई और लकड़ी से बना दो मंजिला भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया। शांति सेमवाल ने बताया कि आग लगने के कारण घर में रखा सारा खाद्यान सामान, कपड़े सहित अन्य सामाग्री जलकर पूरी राख हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन व सरकार से मुआवजे की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119