भिकियासैंण में घर में घुसा गुलदार, चार को किया घायल – लोगों के शोर मचाने पर भाग खड़ा हुआ गुलदार – रविवार की देर रात की घटना
अल्मोड़ा 19जुलाई : जिले की भिकियासैंण तहसील में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात एक गुलदार तहसील मुख्यालय के गांधी नगर वार्ड में एक घर में घुस गया। जहां उसके घर में मौजूद चार लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद गुलदार वहां से भाग गया।
रविवार की रात नगर पंचायत भिकियासैंण के वार्ड नंबर एक गांधी नगर में गुलदार एक घर के अंदर घुस गया। गुलदार को अंदर देखकर घर के लोगों के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन गुलदार से वहां से भागने के बजाय घर में मौजूद लोगों पर हमला करना शुय दिया। गुलदार के हमले में 60 वर्षीय नूरजहां, 40 वर्षीय रिहाना, 28 वर्षीय आसमां और 20 वर्षीय आरिफ घायल हो गया। परिजनों के चीखने चिल्लाने के बाद आसपास लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी शोर मचाना शुरू किया तो गुलदार बमुश्किल वहां से भागा। इधर इस हादसे के बाद से भिकियासैंण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकडऩे के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश