खबर शेयर करें 👉

रामनगर।तराई पश्चिम वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज की छोई बीट में तैनात बीट की सड़क हादसें में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि बैलपड़ाव रेंज की छोई बीट में तैनात वनकर्मी 55 वर्ष पप्पू लाल गस्त के दौरान सोमवार की शाम करीब बाइक से वापस लौट रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

वह दाबका नदी के काजवे (ब्रिज के नीचे पुराने रास्ते) से लौट रहे थे। काजवे में काई होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई गयी जिससे उन्हें गम्भीर चोट आई। घायल वन कर्मी को ग्रामीणों की सहायता से उन्हें सयुंक्त चिकित्सालय रामनगर उपचार के लिये ले जाया गया।जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।डीएफओ बलवंत सिंह शाही,एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ,वन क्षेत्रधिकारी  संतोष  पंत उनकी मौत पर अपनी शोक संवेदना ब्यक्त की है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119