आठ महीने बाद राजस्थान से गिरफ्तार हुआ नाबालिग के अपहरण का आरोपी -बालिका सकुशल बरामद

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने आठ महीने बाद आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी की पहचान पुहाना निवासी आदिश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सरयू के उफनते बहाव में समाया जम्मू-कश्मीर का युवक -पुलिस-NDRF ने मौत के मुंह से निकाला

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी को बालिका के पिता ने भगवानपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि आदिश उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कार के नीचे मिली नवजात ने तोड़ा दम -मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार, चर्च के पास छोड़कर भागे थे

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी व बालिका की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। काफी समय तक तलाश जारी रहने के बाद सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान के भिवाड़ी स्थित आजाद नगर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-मुखानी क्षेत्र से 22 वर्षीय महिला लापता -तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119