विद्युत विभाग के खिलाफ सुराज सेवा दल ने भरी हुंकार, एसडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं
रिपोर्टर:- मजाहिर खान

अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज, जर्जर विद्युत पोल सहित विद्युत विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सुराज सेवा दल के विधानसभा अध्यक्ष रज्जी बिष्ट के नेतृत्व में तमाम क्षेत्रवासी विद्युत विभाग उपखंड कार्यालय पहुंचे और विद्युत विभाग सहित सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पहुंचे तमाम पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासियों ने अपने संबोधन में कहा कि लगातार ज्ञापन देने के बावजूद भी आज तक लो वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है जिससे कि क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारिश और कलसा नदी का कहर, आधा दर्जन मकान खतरे में

इस दौरान सभी ने एक सुर में कहा कि यदि विद्युत विभाग इन जन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं करता है तो सुराज सेवा दल सभी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे और समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119