नाबालिग बेटियों के साथ हैवानियत करने वाला तीसरा युवक गिरफ्तार –   मारपीट-मुर्गा बनाने का वीडियो किया था वायरल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। उत्तराखंड की दो नाबालिग बेटियों के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले तीसरे युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बागेश्वर जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ मारपीट करने के बाद मुर्गा बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। आरोप था कि युवकों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जिसके वाबद वीडियो वायरल हो गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

नाबालिग लड़कियों के मारपीट के वीडियो वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया था,जबकि तीसरा युवक फरार चल रहा था। सूत्रों से मिली टिप मिलने के बाद, कपकोट पुलिस ने एक फरार युवक को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मालूम हो कि गत दिनों कपकोट में चार युवकों ने दो नाबालिगों के साथ मारपीट की। उन्हें मुर्गा बनाया। इसके बाद उनका वीडियो वायरल कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 64/115(2)/352/351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 05(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में दो युवकों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ललित कठायत उर्फ लक्की पुत्र खुशाल सिंह निवासी पालीडुंगरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक और आरोपी दक्ष्य कोरंगा फरार चल रहा है। उसकी भी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119