अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि से हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

उत्तर भारत के कई राज्यों में अंधड़ और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में लगातार हो रहे इजाफे पर ब्रेक लगने से लोगों को थोड़ी राहत नसीब हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में अंधड़, बिजली गिरने के साथ बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
पिछले 2 दिनों से आंधी-बारिश के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में तबाही मची हुई है। खराब मौसम के कारण बिहार में 80 लोगों की जान चली गई, जबकि उत्तर प्रदेश में 22 की मौत हो चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


इसी के साथ झारखंड़ में 4,हरियाणा और उत्तराखंड में 2-2 लोगों की मौत की जानकारी है। बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश से नुकसान हुआ है।
आईएमडी के अनुसार, आज बिहार के 12 जिलों में तेज हवा चलने, मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की गति से हवा चल सकती है, वहीं कुछ जगह ओलावृष्टि होने के आसार हैं। राजस्थान में भी अंधड़, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119