पड़ोसी महिला को चाकू मारने वाली गोरापड़ाव निवासी महिला पुलिस हिरासत में
हल्द्वानी। मामूली सी बात में एक महिला ने दूसरी महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बरेली रोड हाथीखाल गोरापड़ाव निवासी पुष्पा खनी का अपने पड़ोसी महिला के साथ मामूली बात पर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पुष्पा ने मजाक में पड़ोस में रहने वाली महिला को मोटी कह दिया था, यह बात पड़ोसन को अच्छी नहीं लगी। शुक्रवार की शाम पुष्पा की पड़ोसी महिला से मारपीट शुरू हो गई। इससे पहले पुष्पा और उसके परिवार के अन्य सदस्यों कुछ समझ पाते आरोपी महिला ने कपड़े में लिपटा चाकू निकाला और पुष्पा के पेट में घोंप दिया।
चाकू लगते ही पुष्पा लहूलुहान होकर जमीन में गिर गई। लहुलुहान हालत में लोगों द्वारा उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही