स्कूटी और बस की आमने-सामने भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत -बस के अंदर फंस गया स्कूटी सवार -कटर से बस व स्कूटी काटकर निकाला बाहर… काठगोदाम से किराए में लिए थी स्कूटी, युवक की पहचान नहीं

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक स्कूटी सवार की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा कि मृतक स्कूटी को किराए पर लेकर आया था।


बताया जा रहा है की घटना लालकुआं काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग के गौलापार खेड़ा चौराहे के पास हुआ। काठगोदाम की तरफ जा रही वोल्वो बस और काठगोदाम से लालकुआं की ओर आ रहा स्कूटी सवार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार बस के अंदर स्कूटी सहित फंस गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों नें स्कूटी और युवक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर बाद कट्टर मंगाकर बस और स्कूटी के पार्ट्स को काटकर युवक को बाहर निकाला, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद

इस वीभत्स घटना के बाद हाईवे पर दोनों तरफ काफी देर तक जाम लग गया। बताया जा रहा कि मृतक युवक काठगोदाम से स्कूटी को किराए पर लिया था अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत

काठगोदाम थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक युवक की उम्र करीब 28 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। वहीँ शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। किराए पर स्कूटी देने वाले स्वामी को बुलाकर जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119