आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायकों से मांगा पांच साल का हिसाब-

खबर शेयर करें 👉

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा- कांग्रेस पर जम कर बरसें। नगर पंचायत भिकियासैंण में आज आम आदमी पार्टी के जिला सचिव नन्दन सिंह बिष्ट ने मेन रोड बडियाली में नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस- भाजपा को एक ही थैली के चट्टे- बट्टे बताया। उन्होंने कहा भाजपा विकास की बात करती है, सच का उदाहरण भिकियासैंण के बदहाल सड़को में देखा जा सकता है कि विकास हो रहा है या विनाश हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

आज उत्तराखंड में 5 साल से भाजपा शासन में लचर व्यवस्था चल रही है जहां देखो धरने प्रदर्शन, आन्दोलन चल रहे है, लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई लेना- देना नहीं है मात्र विकास को पिछे धकेलकर वोट बटोरने में लगी है। बेरोजगार युवा आज हर गली, हर रोड, मोहल्ले में रोजगार के लिए चिल्ला- चिल्ला कर कह रहा है कि मैं बेरोजगार हूं। आम आदमी पार्टी पूरे उत्तराखंड में सन् 2022 के चुनाव में अपने प्रत्याशी को जोर- शोर से उठाएगी, जिसमें सभी की जीत सुनिश्चित होगी। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी। आम आदमी पार्टी आज उत्तराखंड की चहेती पार्टी बनकर उभर चुकी है। इस मौके पर जिला सचिव नन्दन सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री संजीव जोशी, प्रशांत, पंकज, महेन्द्र बिष्ट, किशोर नैनवाल, कमल रावत, अर्जुन बिष्ट, मनोज आदि लोग शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119