UK-पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत -एक युवक की मौत, चार घायल
–बिण पेट्रोल पंप के पास देर रात हुआ हादसा, 12 कुमाऊं यूनिट के दो सैन्यकर्मी भी घायल, एक लखनऊ रिफर
पिथौरागढ़। नगर के बिण पेट्रोल पंप के पास देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल जाजरदेवल निवासी धीरज भट्ट (20) की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में 12 कुमाऊं यूनिट में तैनात दो सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक सैन्यकर्मी को लखनऊ रेफर किया गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कुमौड़ निवासी केशव शर्मा और जाजरदेवल निवासी धीरज भट्ट बाइक संख्या यूके 05 एफ 2396 से रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान 12 कुमाऊं यूनिट में तैनात 28 वर्षीय महिमन सिंह और 27 वर्षीय राजेश रावत बुलेट बाइक संख्या यूके 02 ए 2621 से पिथौरागढ़ नगर की ओर आ रहे थे। रात करीब 12:30 बजे बिण पेट्रोल पंप से पहले दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एएसआई भुवन आर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल धीरज भट्ट ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। धीरज मूल रूप से कनालीछीना विकासखंड के सिंगाली गांव के निवासी थे। उनका परिवार वर्तमान में जाजरदेवल में रहता है। उनके पिता मनोज भट्ट भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात हैं।
धीरज की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से परिवार के साथ ही क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नौ स्थानों पर जल्द शुरू हो सकती है 4G सेवा -सांसद भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
UKNews-पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी -फर्जी दरोगा गिरफ्तार