विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट

खबर शेयर करें 👉

–सांसद अजय भट्ट ने देश एवं प्रदेशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड

अपने शुभकामना संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी को अपने जीवन में सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी -फर्जी दरोगा गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर सभी को अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

सांसद भट्ट ने कामना की कि विजयदशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। साथ ही देश में खुशहाली, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को और अधिक मजबूती प्रदान करे।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119